<p>ऊना के अंतर्गत पड़ते पुलिस थाना अंब के तहत दिलवां में ढाबे पर काम करने वाले 50 साल के व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान वशिंदा राम पुत्र जोगी राम निवासी जालग जयसिंहपुर कांगड़ा के रूप में हुई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरु कर दी है। जबकि अम्ब नेहरिया रोड पर भी एक दर्दनाक हादसा पेश आया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।</p>
<p>जानकारी के अनुसार वशिंदा राम दिलवां में एक ढाबे पर करीब तीन साल के काम कर रहा था। वीरवार रात को करीब 10:30 बजे वह खाना खाने के बाद ढाबे के सामने अपने क्वार्टर की तरफ जाने के लिए सड़क पार करने लगा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की आवाज सुनकर ढाबे पर काम करने वाले अन्य लोग उसकी तरफ दौड़े तो उन्होंने देखा कि वशिंदा सड़क पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। लोगों ने वशिंदा राम को उठाकर स्थानीय अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना करवा परिजनों को सौंप दिया है।</p>
<p>एसएचओ अंब गौरव भारद्वाज का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई है, पुलिस ने मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं घटना स्थल का निरिक्षण करने के बाद पुलिस मामला दर्ज करके इस दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश शुरु कर दी है।</p>
<p> </p>
Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…
New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…
Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्करों का नेक्सस चला रहे किंगपिन…
समाचार फर्स्ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…
पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…