Follow Us:

ऊना: 2 लोगों ने निगला जहर, 1 PGI रेफर

रविंद्र, ऊना |

पुलिस थाना ऊना के तहत संतोषगढ़ और डंगोली में दो लोगों ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से एक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पहला मामला ऊना के समीपवर्ती गांव डंगोली में पेश आया, जहां 23 साल की नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे ऊना अस्पताल लाए। जहां उपचार के बाद उसकी हालत में कुछ सुधार आया है।

जबकि दूसरा मामला ऊना के संतोषगढ़ का है, जहां 40 साल के सोमनाथ ने शुक्रवार देर रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। लेकिन शरीर में जहर ज्यादा फैल गया था जिसके चलते डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे पीजीआई रेफर कर दिया। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामलों के संदर्भ में जांच कर रही है।