Follow Us:

ऊना: सर्पदंश से 35 साल के व्यक्ति की मौत

रविंद्र ऊना |

ऊना उपमंडल के अंदरोली में सर्पदंश से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अंदरोली निवासी बलवीर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम ऊना के रीजनल अस्पताल में करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना के संबंध में  केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई ला रही है।

जानकारी के अनुसार बलवीर सिंह वीरवार रात अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान करीब डेढ़ बजे उसे जहरीले सांप ने डस दिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना का पता चलते ही परिजन उसे लेकर फौरन रीजनल अस्पताल ऊना पहुंचे। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।