ऊना: कुठेड़ा में प्रवासियों की 41 झुग्गियां जलकर राख

<p>जिला ऊना के पुलिस थाना अम्ब के तहत कुठेड़ा खैरला में प्रवासी मजदूरों की 41 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इस आगजनी में पीड़ितों की करीब 4 लाख रुपये की संपत्ती जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन के दलबल ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। साथ ही बताया जा रहा है कि सभी प्रवासी मजदूर मुरादाबाद और बदायूं उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।</p>

<p>जानकारी के अनुसार कुठेड़ा खेरला में अचानक ही प्रवासियों की झुग्गियों में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे और घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गयी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच आग को बुझाया। आगजनी में प्रवासियों का करीब 4 लाख का नुकसान आंका जा रहा है। उधर एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2628).jpeg” style=”height:1275px; width:832px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

5 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

6 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

6 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

6 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

7 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

10 hours ago