Follow Us:

ऊना : सेना में भर्ती करवाने के नाम पर 5 लाख की ठगी

रविंद्र, ऊना |

पुलिस थाना हरोली के तहत पंडोगा निवासी दो लोगों पर सेना में भर्ती करवाने के नाम पर 5 लाख की ठगी करने का आरोप लगा है। पीड़ित युवक कांगड़ा जिला से संबंधित है। पीड़ित ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पंडोगा चौकी में केस दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कांगड़ा के डाडासिबा निवासी शुभम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंडोगा के दो लोगों ने उसे सेना में भर्ती करवाने का लालच दिया। सरकारी नोकरी दिलाने के झांसे में उसने दोनों को 5 लाख रुपये की रकम दे दी, लेकिन सेना में भर्ती नहीं करवाया। जब उसने अपने पैसे वापिस मांगे तो वह दोनों आनाकानी करने लगे पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को सौंप दी है। उधर डीएसपी कुलविंदर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।