Follow Us:

ऊना: खूनी झड़प के बाद ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत

रविंद्र, ऊना |

ऊना के सदर थाना के तहत बहडाला में पैसों के लेनदेन को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई। मारपीट के बाद फरार हुए बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान प्रिंस निवासी चताड़ा के रूप में हुई है। जबकि अन्य दो साथ अजौली के बताए जा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे लेकर छानबीन शुरूर कर दी है। वहीं घायलों का उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस ने सड़क हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। दो गुटों में आपसी रंजिश क्या थी, इसको लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद चताड़ा निवासी प्रिंस अपने दो दोस्तों के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर बहडाला स्थित एक युवक के घर पहुंचा। जहां पर दोनों पक्षों में कहासूनी हो गई। जिसके बाद जमकर मारपीट भी हुई। बताया जा रहा है कि इस मारपीट में तेजधार हथियार भी चले। जान बचाने के चक्कर में प्रिंस अपने दो दोस्तों के साथ बाइक सवार होकर मैहतपुर की ओर भाग निकला। इसी दौरान दूसरे गुट भी पीछा करने लगा। इसी बीच शनसाइन होटल के समीप बाइक की एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं फरार ट्रक चालक को मैहतपुर में पकड़ लिया गया।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। वहीं सड़क हादसे के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दो पक्षों में मारपीट क्यों हुई। इसकी भी जांच जारी है।