Follow Us:

ऊना: संतोषगढ़ वीरभद्र चौंक के पास हुई बस- ट्रक में टक्कर, 4 घायल

रविंद्र |

जिला ऊना के संतोषगढ़ के वीरभद्र चौंक के पास एक बस और ट्रक में टक्कर हो गयी। हादसे के बाद निजी बस पलट गई। सड़क हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त बस में कोई यात्री सवार नहीं था। बस में सवार कंडक्टर और चालक सहित 2 को चोटें पहुंची हैं। घायलों को 108 और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ के पास रविवार सुबह एक निजी बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गयी। जिससे निजी बस पलट गई। हादसा किन कारणों से हुआ इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। घायलों के बयान कलमबद्ध किये जा रहे हैं। घायलों का उपचार ऊना अस्पताल में चल रहा है। डीएसपी अशोक ने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।