Follow Us:

ऊना: तेज रफ्तार कार ने रौंदा 7 साल का मासूम, मौत

रविंद्र |

ऊना के पनोह गांव में एक तेज रफ्तार कार ने एक राहगीर मासूम को बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में 7 साल के मासूम की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान मोहित कुमार पुत्र राज कुमार निवासी बड़सर हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद ऊना अम्ब रोड पर पनोह के पास एक कार ने राहगीर को चपेट में ले लिया। हादसे में मोहित गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हालांकि हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार मोहित पनोह में अपने मामा के घर रहने आया था। इसी दौरान हादसे में उसकी मौत हो गयी।

उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।