Follow Us:

उना: अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी टक्कर, मौत

रविंद्र, ऊना |

पुलिस थाना ऊना के तहत रक्कड़ कॉलोनी के ग्रीन एवेन्यू में अज्ञात वाहन की टक्कर से 62 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेहरु यादव निवासी बिहार के रुप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार सेहरु यादव रविवार सुबह किसी काम से पैदल सड़क पर जा रहा था। अचानक किसी अज्ञात वाहन ने सेहरु को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने सेहरु को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां से चिकित्सको ने गंभीरवस्था में घायल को पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया। रास्ते में जाते हुए सेहरु की मौत हो गई। पुलिस ने सेहरु के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ऊना अशोक वर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बिहार निवासी सेहरु की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।