Follow Us:

ऊना-भोटा सड़क मार्ग लैंडस्लाइडिंग से बंद, दर्जनों वाहन लंबे जाम में फंसे

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

हिमाचल में भारी बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। शुक्रवार रात से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश जारी है। वहीं हमीरपुर जिले में पिछले 60 घंटों से बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश से जिले में दर्जनों संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। मंगलवार को हमीरपुर में खूनी मोड पर ऊना-भोटा सड़क मार्ग भूस्खलन की वजह से बंद हो गया है।

वहीं, मैहरे-लठयानी मार्ग भी भूस्खलन के कारण बंद पड़ा है। जिसके चलते दर्जनों वाहन लंबे जाम में फंसे गए हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग मार्ग को बहाल करने में लगा है। आज शाम तक मार्ग बहाल होने की संभावना है।

श्री नैना देवी मुख्य मार्ग 10 घंटे रहे बंद

वहीं, जिला बिलासपुर का विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी गत रात हुई तेज बरसात के कारण दुनिया से कट गया इस को जोड़ने वाले सभी मुख्य मार्ग लगभग 10 घंटे बंद रहे। जिससे  श्रद्धालुओं, पर्यटकों  और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भाखड़ा मार्ग लगभग 6 जगह से बंद है

जिला बिलासपुर के मशहूर भाखड़ा डैम के समीप पहाड़ी दरकी और भूस्खलन से हिमाचल पुलिस का बैरियर तहस नहस हो गया गनीमत यह रही की कोई भी पुलिस कर्मी हताहत नहीं हुआ। हालांकि श्री नैना देवी में बरसात रुक चुकी है लेकिन सड़कों पर पत्थर और मलवा गिरने का दस्तूर जारी है।