Follow Us:

ऊना : कार की चपेट में आया बाइक सवार, घायल

रविंदर |

ऊना के तहत चताड़ा मोड़ के समीप कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल 108 एम्बुलेंस की मदद से पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ऊना के कोटला खुर्द निवासी अशोक बाइक पर सवार होकर ऊना की तरफ आ रहा था।

चताड़ा मोड़ के समीप एक तेज रफ्तारी कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 दूरभाष पर सूचना दी। घायल अशोक बद्दी में सुरक्षा कर्मी तैनात है और ड्यूटी खत्म कर ऊना आ रहा था। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।