Follow Us:

ऊना ब्लास्ट मामले में दो और महिलाओं की मौत, मरने वालों का आंकड़ा हुआ 11

पी. चंद |

पीजीआई चंडीगढ़ में बाथू ब्लास्ट मामले में घायलों के परिजनों के लिए एक और बुरी खबर है। उपचाराधीन दो और महिलाओं ने दम तोड़ दिया है। अब इस हादसे मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। 11वीं मौत नसरीन पत्नी छोटे गांव बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश एवं हाल निवासी संतोषगढ़ जिला ऊना के रूप में हुई है।

इससे पहले 40 वर्षीय शकीला पत्नी नवी हसन मूल निवासी गौरे जिला बरेली उत्तर प्रदेश एवं हाल निवासी वार्ड नंबर दो संतोषगढ़ जिला ऊना की मौत हुई थी। हादसे के दिन शकीला को ऊना अस्पताल से पीजीआइ चंडीगढ़ गंभीर हालत में रेफर किया गया था। चिकित्सकों के अनुसार पीड़ित शकीला का शरीर ब्लास्ट की आग में करीब 70 प्रतिशत से ज्यादा झुलस चुका था। शनिवार रात को उसे पीजीआई में चिकित्सक द्वारा मृत करार दिया गया है।