Follow Us:

ऊना: बंगाणा में जमीनी विवाद को लेकर 2 परिवारों में खूनी संघर्ष, दराट के हमले से 1 व्यक्ति घायल

दिक्षा बैंस |

पुलिस थाना बंगाणा के तहत दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। जहां जोल पंचायत के गांव बरमाड़ भलौन में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष में एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों में हाथापाई हुई है। जिसमें जोगराज ने दर्शन के उपर दराट से हमला कर उसे घायल कर दिया है। दोनों परिवारों के बीच पिछले कई समय से जमीन को लेकर विवाद था और शुक्रवार को दोनों परिवारों में हाथापाई हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।