<p>जिला ऊना के पुलिस थाना बंगाणा के तहत टिहरा में एक शादी समारोह में शराब की बोतल न मिलने पर खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मेडिकल परिक्षण के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार गांव टिहरा में एक घर में शादी समारोह चला हुआ था। इसी दौरान शराब का दौर चला हुआ था। शराब के लेन देन को लेकर कुछ युवकों में बहसबाजी हो गयी। जोकि देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गयी। मारपीट में गोलू निवासी मण्दली घायल हुआ है। आरोप है कि टिहरा गांव के एक युवक ने गोलु के सिर और बाजू पर शराब की बोतल से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों ने लहूलुहान हालत में घायल को अस्पताल पहुंचाया। उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…
राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…
विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…