Follow Us:

ऊना: अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से 100 फीट नीचे गिरी कार, चालक की मौत

डेस्क |

डेस्क।

पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत पड़ते गांव गिंडपुर मलौन में एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक रिटायर्ड कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीप कुमार पुत्र राम किशन निवासी गिंडपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। हादसा शुक्रवार रात 9 बजे के करीब पेश आया है।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय दीप कुमार अपनी कार में सवार होकर घर आ रहा था। इसी बीच उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे गिंडपुर मलौन सड़क पर गिर गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने कार गिरी देखी। जब उसने पास जाकर देखा तो पाया की एक व्यक्ति गाड़ी के अंदर बेहोश पड़ा है। उसने उसे तुरंत सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतक दीप सिंह अपने पीछे 2 बेटे और एक बेटी छोड़ गया है।