ऊना के संतोषगढ़ के पास चैन स्नैचिंग का एक मामला आया है। इस आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन महिलाएं मौके से फरार हो गई। पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पुलिस चौकी संतोषगढ़ ले गई। वहीं फरार हुई तीन महिलाओं की तलाश जारी है।

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि पुराने बस स्टैंड के पास चार महिलाओं ने उसे बातों में उलझाया। इस दौरान एक महिला ने गले में डाली सोने की चैन को छीनने का प्रयास किया। जैसे ही महिलाओं ने चेन को खींचने का प्रयास किया, तो महिला ने शोर मचा दिया। इस पर तीन महिलाएं मौके का फायदा उठाकर भाग गई, जबकि एक महिला को स्थानीय लोगों ने काबू कर लिया।

पीड़ित महिला ने बताया कि चैन छीनने के प्रयास में चैन टूट कर मेरे हाथ में आ गई जबकि सोने का लॉकेट गायब हो गया। लोगों ने पकड़ी गई महिला से भी लॉकेट के बारे में पूछा, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अपने साथ चौकी ले गई।

मामले की पुष्टि करते हुए चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि चैन स्नैचिंग करने की कोशिश में एक औरत को काबू किया गया है। जबकि तीन अन्य महिलाएं फरार हैं। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है जल्द ही अन्य आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…
Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…
Shimla: सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर तथा पेंशन का भुगतान 9…
विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली बेटी है अनमोल तथा शगुन…
Kangra: हिमाचल में मस्जिद विवाद के साथ नेम प्लेट मामले ने भी खूब…
Mandi; शिक्षण एक बहुत ही उत्तम कार्य है और अध्यापक बनना गौरव की बात…