Follow Us:

ऊना: गगरेट के जंगल में मिला मृत तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने शव को लिया कब्जे में

रविंद्र |

जिला ऊना के गगरेट के तहत घनारी में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। तेंदुए का मुंह खून से लथपथ था। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए के शव को कब्जे में लिया है।

डीएफओ अधिकारी यशुदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह घनारी गांव में एक मृत तेंदुआ देखा, जिसके मुंह से खून भी निकल रहा था। इसकी सूचना गांव के प्रधान को दी गई, पंचायत प्रधान ने घटना की सारी जानकारी डीएफओ यशुदीप सिंह को दी। तेंदुऐ के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

हैरत की बात है कि वन विभाग के अधिकारी भी नहीं जानते कि जिले में कितने तेंदुए घूम रहे हैं। उधर वनमंडल अधिकारी यशुदीप सिंह का कहना है कि तेंदुए के मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। आए दिन गगरेट क्षेत्र में कई तेंदुओं की मौत हो चुकी है। जिला में कितने तेंदुए हैं इनकी गिनती करवाई जा रही है।