Follow Us:

ऊना: डीएसपी ने हरोली थाना का किया औचक निरीक्षण, नशे की हाल में मिला होमगार्ड जवान

रविंद्र |

डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने रविवार रात को हरोली पुलिस थाना के तहत ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का औचक निरक्षण किया। जिसमें ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान नशे में धुत्त हालत में पाया गया। डीएसपी के औचक निरीक्षण से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। डीएसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होमगार्ड जवान को सेवाएं समाप्त कर वापिस होमगार्ड हैडक्वार्टर भेजने के निर्देश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार आरोपी होमगार्ड जवान की पहचान अश्वनी कुमार के रूप में हुई है। अश्वनी कुमार की जब जांच की गई तो उसमें एल्कोहल की मात्रा 249 एमजी पाई गई।

डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने पेट्रोलिंग कर रहे अन्य पुलिस कर्मियों और होमगार्ड जवानों की भी जांच की और हिदायत जारी की कि यदि भविष्य में कोई भी पुलिस कर्मी या होमगार्ड जवान नशे में धुत्त होकर ड्यूटी करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।