<p>ऊना सदर थाना के तहत चढ़तगढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति ने जमीनी विवाद के चलते अपने 2 साल के पोते और बहू पर दराट से हमला कर दिया। हमले में दोनों बुरी तरह से घायल हुए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने पति के बयान दर्ज कर घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को ज्योति (35) अपने 2 साल के बेटे राम और पति के साथ अपने पुराने घर जा रहे थे। पति महेश कुमार आगे चला हुआ था। इसी दौरान कुछ दूरी पर महेश कुमार के पिता विशन ने बहू ज्योती और पोते राम पर दराट से हमला कर दिया। हमले में मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान महेश ने दोनों को अपने पिता के चंगुल से छुड़वाया और स्थानीय लोगों की सहायता से पत्नी और बेटे को ऊना अस्पताल पहुंचाया जहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। </p>
<p>बताया जा रहा है कि ससुर ने बहु पर दराट से एक के बाद एक कई बार किए जिसके चलते महिला के शरीर पर करीब आधा दर्जन गहरे जख्म हो गए हैं। जबकि महिला के 2 साल के बेटे के गले पर कट लगा है। </p>
नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…
Himachal: हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…
मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…
Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…
Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…
Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…