Follow Us:

ऊना: महिला चिकित्सक ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

रविंद्र, ऊना |

ऊना अस्पताल में तैनात एक महिला चिकित्सक ने युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में तैनात एक महिला चिकित्सक ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उसके कमरे में आकर उसके साथ छेड़छाड़ की है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ धारा 354, 509 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।