क्राइम/हादसा

ऊना: तेज रफ्तार कार ने बच्चे को कुचला, ट्रक पलटने से 12 मजदूर घायल

हिमाचल के जिला ऊना में एक के बाद एक दो सड़क हादसे पेश आए हैं। इन हादसों में जहां एक 8 साल के बच्चे की मौत हो गई तो वहीं 12 लोग घायल हुए हैं। पहला हादसा ऊना के भैरा में पेश आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने 8 साल के बच्चे को रोंद डाला। हादसे में बच्चे की मौत हो गई जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया है। मृतक की पहचान मोनू पुत्र राम नरेश निवासी हरदेई उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि बच्चे के माता-पिता सूबह गेहूं काटने जा रहे थे और बच्चा भी उनके पीछे चला गया। इस दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

वहीं, दूसरा हादसा पंडोगा में पेश आया है। यहां पंजाब के लुधियाना से सामान और मजदूरों को लेकर आ रहा एक ट्रक वनखंडी में उतराई पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के शिकार सभी लोग प्रवासी मजदूर बताए जा रहे हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

सुविधा ऐप का लाभ उठाएं प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि: डीसी

धर्मशाला 24 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024…

37 mins ago

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता बखूबी निभा रहे अपनी जिम्मेदारी: हेमराज बैरवा

धर्मशाला, 24 मई: कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र में 57 प्रतिशत से अधिक पात्र बुजुर्ग और दिव्यांग…

39 mins ago

रवि ठाकुर दूसरे कांग्रेसी विधायकों को 15 करोड़ का लालच देकर भाजपा में मिलने को उकसाते रहेः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर में कांग्रेस पार्टी की…

41 mins ago

पूर्व विधायक ने चालक के नाम पर सम्पतियों में लगाया काला धन: सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू आज धर्मशाला में हिमाचल-पंजाब गोरखा एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में…

1 hour ago

प्रधानमंत्री के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश में दो चुनावी रैलियां की, जिसमें मोदी ने…

1 hour ago

नगर निगम की मासिक बैठक पानी की समस्या पर गरमाया सदन

शिमला नगर निगम की मासिक बैठक का आयोजन शुक्रवार को बचत भवन में किया गया।…

1 hour ago