<p>थाना अंब के तहत बेहड़ जसवां गांव में एक पति ने अपनी पत्नी पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>पुलिस को दिए बयान में पीड़िता रमया देवी ने बताया कि उसका पति रमन दास निवासी बिहार की उसके साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी बीच उसने अपने आप को बचाने का प्रयास किया और बच्चों के साथ वहां से भागने लगी लेकिन उसके पति ने अपना आपा खोते हुए उस पर चाकू से कथित तौर पर हमला करना शुरू कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर उसे बचाया। अभी तक झगड़े का कारण नहीं पता चल पाया है।</p>
<p>मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मनोज जंबाल ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।</p>
Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…
Asha Worker: आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…
नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…
Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…
Mandi: प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…
Himachal journalist case: हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, और मंडी जिला…