ऊना: घरेलू कलह के चलते पति ने ईंट से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

<p>पुलिस थाना अंब के तहत लडोली गांव में एक प्रवासी ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान गुडो देवी पत्नी बलि मोहम्मद निवासी बिलसी यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार लडोली में रहने वाले प्रवासी गुडो देवी और उसके पति में किसी बात को लेकर बहस हो गयी। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गयी। इसी बीच गुडो के पति ने अपना आपा खोते हुए ईंट से पत्नी पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। आरोपी वहां से फरार हो गया। जब स्थानीय लोगों ने देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को ढूंढ़कर गिरफ्तार कर लिया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों में बहस किस बात को लेकर हुई।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

2 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

2 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

3 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

3 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

18 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

18 hours ago