ऊना: पति ने फेसबुक पर अपलोड कर दी पत्नी की अश्लील फोटो, पत्नी ने दर्ज करवाया मामला

<p>पति-पत्नी जब शादी के बंधन में बंधते हैं तो पति अपनी पत्नी की उम्रभर रक्षा करने का बचन भी लेता है। लेकिन यही पति अगर अपनी ही पत्नी की अश्लील फोटो फेसबुक जैसी सोशल साईटस पर अपलोड कर दे तो समाज शर्मसार होता है। ऐसा ही मामला ऊना जिला के एक गांव में पेश आया, जहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ महिला पुलिस थाना में उसकी अश्लील फोटो को फेसबुक पर अपलोड करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार एक महिला ने महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि उसी शादी वर्ष 2013 में हुई थी। लेकिन शादी के कुछ महीने के बाद ही उसका पति उसे बेवजह तंग करने लगा। इसी के चलते इनमें मनमुटाव चलता आ रहा है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने हाल ही में उसकी अश्लील फोटो को फेसबुक पर अपलोड कर दिया है। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। जबकि उसका पति उसे जान से मारने की धमकियां भी दे रहा है।</p>

<p>पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला धारा 498ए, 506आईपीसी, 66सी, 67ए आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

41 mins ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

48 mins ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

57 mins ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

1 hour ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

15 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

15 hours ago