Follow Us:

ऊना: लैब टेक्नीशियन ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

दिक्षा बैंस |

सिविल अस्पताल बंगाणा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में लैब टेक्नीशियन के पद पर सेवाएं देने वाले व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान राजिंदर सिंह (45) निवासी गांव त्रिफाल घाट तहसील सरकाघाट मंडी के रूप में हुई है। इस घटना से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है।

जानकारी के मुताबिक थानाकलां ओर बंगाणा के अस्पतालों में लैब टेक्नीशियन का काम करने वाले राजिंदर सिंह ने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। राजेंद्र सिंह थाना कलां में किराए के मकान में पिछले 15 सालों से रह रहा था। पड़ोसियों ने जब रात के समय राजेंद्र को गंभीर हालत में देखा तो वह उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। लेकिन कुछ देर उपचार के बाद रजिंदर सिंह ने दम तोड़ दिया।