Follow Us:

ऊना: मरा मुर्गा लेकर मिनी सचिवालय पहुंचा शख्स, करने लगा इंसाफ की मांग

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में एक अजीब किस्सा पेश आया। यहां मिनी सचिवालय में शुक्रवार दोपहर को एक शख्स मरा हुआ मुर्गा लेकर पहुंच गया। शख्स शराब के नशे में था और अपने पड़ोस के युवक पर मुर्गे को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए इंसाफ की मांग करने लगा। शख्स को इस तरह देख मिनी सचिवालय में लोगों को हुजूम लग लगा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शख्स को अपने साथ ले गई।

जानकारी के अनुसार राजेश रॉय निवासी बेगूसराय, बिहार पिछले काफी समय से ऊना मुख्यालय के साथ लगते बसाल में रह रहा है। शुक्रवार दोपहर राजेश रॉय हाथ में एक मृत मुर्गा लेकर मिनी सचिवालय पहुंच गया। जहां पर रोता हुआ पहले कोर्ट में घुस गया, जहां से अधिवक्ताओं ने बाहर किया। जिसके बाद राजेश रॉय ने मिनी सचिवालय के बाहर मृत मुर्गा रखकर बैठ गया।

राजेश का आरोप है कि पड़ोस के ही एक युवक ने जहरीला पदार्थ देकर तीन मुर्गे मार दिए थे। चौथा मुर्गा बचा था, जिसे भी मौत के घाट उतार दिया है। ऐसे ऊना प्रशासन युवक पर कार्रवाई करें। काफी देर तक राजेश मिनी सचिवालय के बाहर बैठा रहा। सूचना मिलने के बाद सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और राजेश को अपने साथ ले गई, जहां पर आगामी कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।