ऊना: नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे युवक के साथ कर्मचारियों ने की मारपीट, अस्पताल में भर्ती

<p>ऊना के अंतर्गत पड़ते थाना हरोली के तहत भदसाली स्थित नशा निवारण केंद्र के कर्मचारियों पर नशा छुड़ाने पहुंचे लुधियाणा के युवक के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। गंभीर हालत में युवक का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार करवाया जा रहा है। युवक का आरोप केंद्र के कर्मी मुंह में कपड़ा ढूंसकर पिछले तीन दिन से बुरी तरह से पिटाई कर रहे हैं। आरोप यह भी है कि मुझे मां से मिलने भी नहीं दिया गया और बाद में मां के साथ बदतमीजी के साथ-साथ हाथापाई भी की गई। युवक ने चार कर्मियों पर पिटाई का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक लुधियाणा निवासी नितिन शर्मा नशे का आदि है। जिसके चलते परिजन नितिन शर्मा को 6 जून हरोली के भदसाली स्थित नशा निवारण केंद्र में नशा छुड़वाने के लिए भर्ती कर गए थे। युवक का आरोप है कि पिछले तीन दिन से केंद्र के कर्मी मुझे बुरी तरह से पीट रहे हैं। शोर-शराबा न हो, इसके लिए मुंह में कपड़ा तक ढूंस देते थे। पिटाई के चलते नितिन शर्मा के पीठ पर गहरे जख्म हो गए हैं।</p>

<p>नितिन ने बताया कि केंद्र के कर्मी परिजनों से बात तक भी नहीं करने देते थे। किसी तरह सूचना मां को दी। लेकिन रविवार दोपहर को जब मां भदसाली स्थित नशा निवारण केंद्र पहुंची, तो पहले मुझ से मिलने नहीं दिया गया। जब मां ने सख्ताई की, तो मां के साथ भी हाथापाई और बदतमीजी पर उतर गए। इस दौरान मेरे को भी खूब पिटा। युवक ने आरोप लगाया कि नशा निवारण केंद्र के कर्मी मेरी पिटाई एमडी के कहने पर करते थे। परिजनों ने बेटे को किसी तरह कर्मियों के चंगुल से छुड़ाकर एंबुलेंस की मदद से बेटे को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, जहां पर युवक का उपचार जारी है।</p>

<p>वहीं, मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान का कहना है कि मामले को लेकर पुलिस को श्किायत दी गई है। चार कर्मियों पर पिटाई के आरोप लगाए हैं, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

14 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

15 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

15 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

15 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

15 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

15 hours ago