Follow Us:

ऊना: नशीले कैप्सूल सहित एक गिरफ्तार

रविंदर |

अम्ब के कुठेड़ा खेरला गांव में पुलिस ने एक युवक को नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक से 650 प्रतिबंधित कैप्सूल भी बरामद किए है। आरोपी की पहचान सुखदेव निवासी बटाला गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के आनुसार पुलिस ने रात को कुठेड़ा में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक बाइक सवार युवक को पुलिस ने जांच के लिए रोका तो युवक आनाकानी करने लगा। पुलिस को शक हुआ तो तलाशी ली। जिस पर युवक से कैप्सुल बरामद हुए। जिन पर वह कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाया। उधर डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।