ऊना: विनोद हत्या मामले में पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार, चारों निकले मृतक के दोस्त

<p>श्री आंनदपुर साहिब पुलिस ने 1 महीने के बाद ऊना के युवक विनोद की हत्या के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी मृतक विनोद के खास दोस्त थे। जिनमें से 2 आरोपी अभी नाबालिग हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सतपाल सिंह उर्फ सत्तू पुत्र तिलक राज निवासी जंदला और टोनी पुत्र दर्शन सिंह निवासी बेला रामगढ़ के अलाव दो अन्य कथित आरोपी जो अभी नाबालिग हैं के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए एसपी रूपनगर अजिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस को 30 जुलाई को गंगुवाल पावर हाउस नंबर एक के पास एक अज्ञात शव होने की जानकारी आनंदपुर साहिब पुलिस से मिली थी। शव की पहचान के लिए विभिन्न थानों में मृतक के फोटो लगवाए गए थे। जिसके आधार पर मनोज कुमार सपुत्र बाल किशन निवासी वार्ड नंबर दो मोहला गुरूसर ऊना ने शव की पहचान करते हुए उसे अपना भाई विनोद बताया था।&nbsp;</p>

<p>उन्होंने कहा कि मृतक के हाथ और मुंह बंधे हुए थे जिस कारण पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। जैसे-जैसे कड़ियां जुड़ती गई और जब पूरा मामला सुलझा तो मृतक के 4 दोस्त ही विनोद के हत्यारे निकले । उन्होंने कहा कि विनोद की हत्या पैसे के लेन देन को लेकर हुई थी। पकड़े गए आरोपियों से मृतक की हाथ घड़ी और कार जिसे यह लोग नंबर बदल कर चला रहे थे बरामद कर ली है।</p>

<p>गौरतलब है कि 27 जुलाई की रात ऊना निवासी विनोद अपनी एसयूवी में अपने दोस्तों को मिलने निकला था। लेकिन उसके बाद उसका कोई अता पता नहीं लगा और न ही उसकी कार का कहीं कोई पता चला&nbsp;। इस पर परिजनों ने इसकी शिकायत ऊना पुलिस के पास की थी और 30 जुलाई को गंगुवाल पावर से मिले शव की पहचान विनोद के भाई मनोज ने की थी और उसी दिन श्री आंनदपुर साहिब पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब पूरे एक महीने बाद इस हत्या कांड का पर्दाफास करते हुए श्री आंनदपुर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

6 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

6 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

6 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

6 hours ago