<p>जिला ऊना पुलिस की एसआईयू टीम ने खनन के खिलाफ़ कार्रवाई करते हुए गांव नंगड़ा में स्वां नदी में दबिश दी। इस दौरान एसआईयू टीम ने अवैज्ञानिक खनन में जुटी एक पोकलेन, एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर पकड़े। खनन में संलिप्त पोकलेन, जेसीबी और ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है ।</p>
<p>पुलिस टीम ने खनन में जुटे सभी वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस लाइन झलेड़ा पहुंचा दिया है। वहीं, पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है। एएसपी ऊना विनोद धीमान ने बताया कि अवैध और अवैज्ञानिक खनन के साथ-साथ खनन सामग्री की ओवरलोडिंग के खिलाफ़ पुलिस द्वारा विशेष अभियान छेड़ा गया है और अवैध खनन करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…