ऊना: पोलिया बीत क्षेत्र में पिकअप पलटी, दो दर्जन के करीब लोग गंभीर रूप से घायल

<p>जिला ऊना के पोलिया बीत क्षेत्र में पिकअप गाड़ी पलटने से दो दर्जन के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भेजा गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा पिकअप सवार पंजाब के जैजो में भंडारा लगाने जा रहे थे।</p>

<p>जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम नंगल से एक पिकअप गाड़ी में सवार होकर लोगों का एक जत्था पंजाब के जैजो जा रहा था, कि इसी बीच हरोली के पोलियां बीत के पास गाड़ी तीखे मोड पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में करीब दो दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। लोगों की चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हरोली ले जाया गया। जहां घायलों को डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है।</p>

<p>उधर डीएसपी हरोली धनराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

8 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

13 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

13 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

14 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

14 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

14 hours ago