ऊना: सेना से रिटायर्ड अधिकारी हुआ 1.83 लाख की धोखाधड़ी का शिकार

<p>उपमंडल बंगाणा के तहत थाना कलां में सेना से रिटायर्ड अधिकारी कथित तौर पर धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। पीड़ित को 1.83 लाख की धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस में दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस भी मामले की छानबीन में जुट गई है है। जानकारी के अनुसार पीड़ित रटायर्ड सेना अधिकारी जुल्फी राम ने बताया कि वह थानकलां स्थत पीएनबी एटीम से 10 हजार रुपये निकालने के लिए गए। पैसे निकालने के लिए पूरी प्रक्रिया की, लेकिन अंतिम चरण में एटीम में तकनीकी खराबी दर्शाई गई। जिसके चलते वह अन्य एटीम में चले गए। लेकिन उन्हें 10 हजार रुपये की राशि नहीं मिल पाई।</p>

<p>पीड़ित ने अन्य बैंक एटीम में जाकर पांच-पांच हजार रुपये की दो ट्रांजैक्शन ली। जिसका उन्हें उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज भी आया। लेकिन इसके साथ ही उन्हें पीएनबी बैंक के एटीम में कई बार ट्रांजेक्शन का भी मैसेज फोन पर आया। जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। यहां पर भी उन्हें 10 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। पीड़ित जुल्फी राम ने इसकी शिकायत बैंक प्रबंधन से भी की। वहीं, अब पुलिस प्रशासन से भी न्याय की गुहार लगाई है। ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान न झेलना पड़े।</p>

<p>उन्होंने कहा कि यह खाता उनका पेंशन खाता है। उन्होंने कहा कि उनके खाते में अब कुछ ही राशि शेष बची है। डीएसपी ऊना अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उधर, पीएनबी के बैंक प्रबंधक मनोरंजन कुमार दूबे ने कहा कि इस बारे में उन्हें शिकायत मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया है कि सतर्क रहें।</p>

Samachar First

Recent Posts

Politics: जिस ईवीएम से मुख्यमंत्री बने, उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न उठा रहे सुक्खू: जयराम

Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला करते हुए…

2 hours ago

संघ ने उजागर की मेडिकल कॉलेज नाहन की अव्यवस्थाएं, सरकार से सुधार की मांग

नव भारत युवा संघ ने डॉ. वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन की अव्यवस्थाओं को…

2 hours ago

Hamirpur News: मॉडल प्रदर्शनी में कन्या स्कूल हमीरपुर अव्वल, नरेली ने प्रश्नोत्तरी में मारी बाजी

Children's Fair 2024: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में सोमवार को आयोजित बाल…

2 hours ago

देहरा के लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर से मिलेगा छुटकारा: कमलेश ठाकुर

Kamlesh Thakur public grievances: देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को ग्राम…

2 hours ago

द्रमण में बनेगा मार्केट यार्ड

Market yard in Dramman: मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने घोषणा की है कि द्रमण…

2 hours ago

राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना से हिमाचल के किसानों को बड़ा लाभ: बाली

Rajiv Gandhi Natural Farming Start-Up Scheme: पर्यटन निगम के अध्यक्ष और कैबिनेट रैंक के नेता…

3 hours ago