क्राइम/हादसा

ऊना: तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत

ऊना जिला में बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान ओंकार शर्मा (62) निवासी ऊना और शाहिल मेहता निवासी शिमला के तौर पर हुई है। हादसा शुक्रवार दोपहर बाद नंगल-ऊना हाईवे पर डीएवी पब्लिक स्कूल के पास पेश आया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन युवकों ने स्कूटी सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के समय बाइक की रफ्तार काफी तेज थी जिसके चलते दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने स्कूटी सवार व्यक्ति और बाइक सवार एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दो घायलों का उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय विधायक भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

17 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

17 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

17 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

17 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

17 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

17 hours ago