ट्रेंड्स

भारती सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर बना अप्रैल फूल, बेबी गर्ल होने की ख़बर झूठी

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों प्रेग्नेंसी की सिचुएशन से गुजर रही हैं। ऐसे में उनको लेकर हाली में एक ख़बर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी। इस ख़बर में दावा किया जा रहा था कि भारती सिंह के घर में बेबी गर्ल का जन्म हुआ है। इस ख़बर का असर ऐसा रहा कि कॉमेडियन भारती और उनके पति को लोग मुबारक बाद तक देने लगे। लेकिन आख़िर में खुद भारती सिंह ने लाइव आकर इस ख़बर का खंडन किया।

शुक्रवार को एक लाइव चैट के दौरान भारती सिंह ने इसपर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कई दिन से मेरे पास रिश्तेदारों और दोस्तों के बधाई देने वाले मैसेज आ रहे हैं। सबको ऐसा लग रहा है कि मैंने एक बेटी को जन्म दिया है। भारती ने कहा ये महज अफवाहें हैं, इनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा- फिलहाल मैं खतरा के सेट पर हूं और मुझे समय मिल गया था तो मैंने सोचा कि लाइव आकर ये जानकारी दे दूं।

भारती सिंह ने आगे कहा कि मेरी डिलीवरी डेट नजदीक है और मुझे डर लग रहा है। उन्होंने कहा कि मैं और हर्ष अक्सर यह बात करते हैं कि बेबी का ध्यान कौन रखेगा। एक बात तो तय है कि मेरे और हर्ष की तरह हमारा बच्चा भी काफी मजाकिया होगा। आपकों बता दें कि प्रेग्नेंसी के नवें महीने में भी भारती सिंह काम कर रही हैं। कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया फिलहाल गेम शो ‘द खतरा खतरा’ और रियलिटी शो हुनरबाज में शो होस्ट करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने प्रेग्नेंसी फोटोशूट कराया था, जिसमें वह गुलाबी रंग के गाउन में पोज दे रही थीं।

Manish Koul

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

22 mins ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

25 mins ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

30 mins ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

39 mins ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

43 mins ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

4 hours ago