Follow Us:

ऊना: टैंपो-बाईक में जोरदार टक्कर, एक की मौत-1 घायल

रविंद्र |

जिला ऊना के थानाकलां के साथ लगते गांव बिलकवाली में पेश आए सड़क हादसे में 27 साल युवक की मौत हो गई। जबकि साथी युवक की टांग फैक्चर हुई है। मृतक युवक की पहचान करनैल सिंह पुत्र प्रकाश चंद गांव रायपुर मैदान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं घायल का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात बिलकवाली गांव में टैंपो और बाईक की टक्कर हो गई। हादसे में बाईक सवार करनैल सिंह और साथी युवक राज कुमार घायल हो गये। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां करनैल सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि राज कुमार की टांग फैक्चर हुई है।

डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया है कि पुलिस ने टैंपों चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।