Follow Us:

ऊना: पेड से लटका मिला महिला का शव, आत्महत्या या हत्या, जांच में जुटी पुलिस

दिक्षा बैंस |

पुलिस थाना ऊना के तहत ग्राम पचंयात झंबर में महिला का पेड़ से शव लटका मिला है। मृतक महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि महिला की मौत करीब दो तीन दिन पहले हुई है। महिला ने आत्महत्या की या फिर किसी ने इसकी हत्या कर शव को यहां लटका दिया है इस बात का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार इसी गांव की एक महिला जब दोपहर के समय अपने पशुओं को चराने जंगल में गई थी तो उसने पेड़ से महिला का शव लटका हुआ देखा। महिला ने तुरंत इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्म के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हर पहलू को ध्यना में रखकर मामले की छानबीन में जुट गई है।