<p>पुलिस थाना ऊना के तहत बहड़ाला बीपीएस स्कूल के पास एक प्रवासी युवक का शव खून से लतपथ हालत में मिला है। मृतक की पहचान नन्हे (35) निवासी पीलीभीत यूपी के रूप में हुई है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताला भेज दिया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह बहडाला वीपीएस स्कूल के पास रह रहे प्रवासी युवक का शव स्थानीय लोगों को सड़क पर खून से लथपथ हालत में मिला। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। एएसपी विनोद शर्मा ने भी मोके का जायजा लिया। नन्हे के परिजनों की माने तो नन्हे दीवाली की रात खाना खाकर उनके साथ सो गया था। लेकिन सुबह उनको स्थानीय लोगों ने उसका शव सड़क पर मिलने की सूचना दी।</p>
<p>मृतक नन्हे पिछले आठ वर्षों से यहां रह रहा है। वह अपने पीछे पत्नी नन्ही और बेटी विसान को छोड़ गया है। नन्हे की मौत कैसे हुई इसका खुलासा नही हो पाया है। उधर एएसपी विनोद शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।</p>
Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…
Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…
Shimla: सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर तथा पेंशन का भुगतान 9…
विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली बेटी है अनमोल तथा शगुन…
Kangra: हिमाचल में मस्जिद विवाद के साथ नेम प्लेट मामले ने भी खूब…
Mandi; शिक्षण एक बहुत ही उत्तम कार्य है और अध्यापक बनना गौरव की बात…