<p>कांगड़ा जिले के भवारना स्कूल के एक अध्यापक पर छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्राओं ने इस बारे में स्कूल प्रधानाचार्य को पत्र के माध्यम से सूचित किया। जिसके बाद प्रधानाचार्य ने भवारना थाने में अध्यापक के खिलाफ ईमेल से शिकायत दर्ज करवाई है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार छात्राओं ने शिकायत दर्ज करवाई है कि अध्यापक उनके साथ छेड़छाड़ करता है। उन्होंने बताया कि अध्यापक की ये हरकतें बढ़ती जा रही थी, जिसके बाद इस मामले की जानकारी प्रधानाचार्य को दी गई।</p>
<p>एसएचओ भवारना सुरिंदर ठाकुर ने बताया कि स्कूल प्रधानाचार्य के द्वारा ईमेल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई गई है। उन्होंने बताया कि अध्यापक पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।</p>
<p> </p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…