Follow Us:

ऊना: कोटला में गोली लगने से घोड़े की मौत, आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज

रविंद्र |

ऊना के तहत गांव कोटला कलां में गोली लगने से घोड़े की मौत हो गयी है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोली किसने चलाई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार त्रिलोक चन्द पुत्र बोथ राम निवासी जिला चंबा (गद्दी) ने एक शिकायत देकर कहा कि उसके घोड़े को जोकि जंगल मे चर रहा था, किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी और वो मर गया।

उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने Arms act और 429 ipc के तहत मुकद्दमा दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि जंगल में शिकार करने पर पूर्णत प्रतिबंध है। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग शिकार करने की मंशा से जंगल में चले जाते हैं और बेजुबान जानवरों का शिकार करते हैं। जिन पर शिकंजा कसना पुलिस के लिए सबब बना हुआ है। यह पहला मामला नहीं है जब ऐसे जानवर की गोली लगने से मौत हुई हो।