Follow Us:

ऊना: पीरनिगाह मंदिर में माथा टेकने आए श्रद्धालु की मौत

रविंद्र, ऊना |

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाहा मंदिर में माथा टेकने पहुंचे 40 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरचरण निवासी पंचकुला, हरियाणा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर में पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने साथ आए श्रद्धालुओं से पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के तहत पंचकूला के नगल निवासी 40 वर्षीय गुरचरण साथ लगते गांव के जत्थे के साथ ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाहा में माथा टेकने के लिए वीरवार सुबह पहुंचा था। अन्य श्रद्धालुओं के साथ जब गुरचरण लाइन में लगा हुआ था तो एकाएक उसकी तबीयत बिगडऩे लगी। पसीना आने और घबराहट होने पर गुरचरण ने पानी पिया, जिसके बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। अन्य श्रद्धालुओं ने उसे अचेत अवस्था में 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। लेकिन उनकी मौत हो गई। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है।