ऊना: SP ऑफिस के सामने चोरों ने वस्त्र प्रदर्शनी पर किया हाथ साफ

<p>ऊना में एसपी ऑफिस के सामने चोरी का मामला सामने आया है। यहां अज्ञात चोरों ने वस्त्र प्रदर्शनी पर हाथ साफ किया है। चोरी की घटना में चोरों ने प्रदर्शनी स्थल से एक पुराना जनरेटर और कुछ कपड़े चुराए हैं। एसपी ऑफिस के सामने हुई इस चोरी की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार एसपी ऑफिस ऊना के बाहर लगी गर्म वस्त्रों की प्रदर्शनी में रात के समय चोरों ने एक जरनेटर और गर्म कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया है। सुबह जब कर्मी पहुंचे तो सामने का नजारा देख उनके होश उड़ गए। प्रदर्शनी का सारा सामान बिखरा पड़ा था और वहां से एक जनरेटर भी गायव था। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच पीड़ित का बयान दर्ज किया।</p>

<p>पुलिस मामले को लेकर स्थानीय दुकानों और कार्यालयों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। एसपी ऑफिस के सामने चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। उधर मामले को लेकर डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मंगलवार का राशिफल: जानें क्या कहती हैं आपकी राशि

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज अपने व्यक्तिगत कार्यों…

59 mins ago

1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद रोहतांग में बरामद

  ANI/New Delhi। 1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद हिमाचल…

1 hour ago

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित सुक्खु सरकार: बाली

नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala:  मुख्यमंत्री ठाकुर…

11 hours ago

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम करेगी पराशर की भूमि का मंथन

मंडी: विश्‍व में धार्मिक पर्यटन में अपनी खास पहचान बना रहा मंडी जिल के पराशर…

11 hours ago

बिलासपुर में क्रूज के बाद शिकारा भी उतरा, पर्यटकों के लिए अनोखा अनुभव

Bilaspur:बिलासपुर के गोविंद सागर झील में शुक्रवार को छह सीटर शिकारा उतारा जाएगा, जो पर्यटकों…

11 hours ago

सीपीएस संजय अवस्थी की नसीहत पर विक्रमादित्य का पलटवार, बोले- मेरी जवाबदेही सिर्फ हाईकमान और सीएम को

Shimla: स्‍ट्रीट वेंडर पालिसी को हिमाचल में लागू करने के ताने बाने में कांग्रेस खुद…

12 hours ago