Follow Us:

ऊना: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 2 घायल

रविंद्र, ऊना |

ऊना क्षेत्र के नंगल जरियाला में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार में सवार दो लोग घायल हुए है। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से गगरेट अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार गगरेट के नंगल जरियाला में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे कार में सवार ओंकारनाथ निवासी पठानकोट और अवतार निवासी गुरदासपुर पंजाब बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।