Follow Us:

ऊना: बेकाबू ट्रक दुकान में घुसा, चालक घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

ऊना जिला में रविवार सुबह उस समय लोगों में अफरा-तफरी मच गई जब एक बेकाबू ट्रक दुकान में घुस गया। जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 6 बजे के करीब हुई है। जब ट्रक नंगल से अम्ब की तरफ जा रहा था अचानक वह अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा। जिस दुकान में ट्रक घुसा वह एक बेकरी की दुकान थी।

बाल-बाल बचा बेकरी मालिक:-

घटना में बेकरी मालिक बाल-बाल बच गया जबकि ट्रक ड्राइवर घायल हो गया, घायल को स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। बता दें कि ऊना में अब तक गलत टर्न की वजह से कई हादसे हो चुके हैं।