ऊना: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी कार, 1 की मौत 3 घायल

<p>सदर थाना ऊना के तहत सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार चालक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 कार सवार घायल हो गए। मृतक की पहचान मुकेश कुमार निवासी हरोली के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं हादसे में घायल युवकों का भी अस्पताल में इलाज जारी है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक वीरवार रात करीब साढ़े 9 बजे मुकेश निवासी हरोली अपने साथियों अमरजीत, करतार सिंह निवासी हरोली और विवेक कुमार निवासी ललड़ी के साथ कार में सवार होकर हरोली से ऊना की ओर आ रहा था। हरोली-रामपुर पुल क्रॉस करने के बाद मोड़ पर अचानक कार अनियंत्रित होकर नीचे नाले में पलट गई। हादसे में सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां पर मुकेश को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घादसे में घायल 3 लोगों का उपचार जारी है। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण, पांच को नई तैनाती

  Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…

36 mins ago

हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री

Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…

53 mins ago

हिरासत में सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, मचा सियासी घमासान, दिल्‍ली सीएम को मिलने से रोका

New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…

5 hours ago

iPhone डिलीवरी के बाद कैश देने के बजाय कर दी डिलीवरी बॉय की हत्या

  Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…

6 hours ago

Boss बना रहे थे टार्गेट पूरा करने का दवाब, एरिया मैनेजर ने फंदे से लटककर दे दी जान

सुसाइड नोट पर उच्‍चाधिकारियों पर आरोप पत्‍नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…

6 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग भर्ती जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

8 hours ago