Follow Us:

ऊना: जंगल में पेड़ से लटका मिला वार्ड पंच का शव, 9 दिन से था लापता

अंब थाना के तहत आती ग्राम पंचाय अमलेहड़ के वार्ड पंच का शव घर से थोड़ी दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला है। मृतक की पहचान नरदेव सिंह (59) पुत्र सूरम सिंह के तौर पर हुई है।…

डेस्क |

ऊना: अंब थाना के तहत आती ग्राम पंचाय अमलेहड़ के वार्ड पंच का शव घर से थोड़ी दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला है। मृतक की पहचान नरदेव सिंह (59) पुत्र सूरम सिंह के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वार्ड पंच की मौत के पीछे क्या कारण है पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक नरदेव सिंह अमलेहड़ पंचायत के वार्ड नंबर 2 का वार्ड सदस्य था। नरदेव बीते 9 दिनों से लापता चल रहा था। परिजनों ने इसको लेकर पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया।

शुक्रवार दोपहर को गांव का एक व्यक्ति ने घर के साथ लगते जंगल में पशुओं के लिए चारा लाने गया था तो उसे नाले से बदबू आई। इस दौरान व्यक्ति ने गांव के अन्य लोगों को बुलाकर मौके पर जाकर देखा तो पाया कि नरदेव सिंह का शव पेड़ से लटका हुआ है। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।