ऊना: महिला ने पति पर लगाए मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

<p>ऊना के हरोली में एक विवाहिता ने पति और उसके भाईयों के खिफाल मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।&nbsp;</p>

<p>पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि साल 2018 में उसकी शादी जहान खेलां जिला होशियारपुर पंजाब के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद सबकुछ ठीक चलता रहा। उसके बाद महिला का पति और उसके परिवार वाले दहेज को लेकर उसे तंग करने लगे। साथ ही मानसिक और शारीरिक तौर पर भी उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। ससूराल बालों की इस प्रताड़ना से तंग आकर वह मायके हरोली आ गई और वहीं रह रही है।</p>

<p>महिला ने बताया कि 1 सितंबर को अचानक से उसका पति और उसके भाई मेरे मायके में घुस आए। घर में घुसते ही उसका पति उसके भाई के साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगा। साथ ही उसने महिला को जान से मारने की भी धमकी दी। वहीं, पति द्वारा की गई मारपीट से महिला के भाई को चोटें भी आई हैं जिसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती किया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट…

13 hours ago

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा: भारद्वाज

धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते…

13 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

धर्मशाला, 13 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा-चंबा…

13 hours ago

डूबने वाला है मोदी सरकार के जुमलों का टाइटेनिक: गुरदीप सिंह सप्पल

AICC के प्रशासन प्रभारी और CWC के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने भाजपा पर निशाना…

13 hours ago

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के…

13 hours ago

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला में आज मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित करने के…

14 hours ago