Follow Us:

ऊना: घर के काम के लिए मिट्टी खोद रही थी महिला, ऊपर आ गिरा मिट्टी का ढेर, मौत

दिक्षा बैंस |

सलोह में मिट्टी खोदते समय अचानक पहाड़ी गिरने से मिट्टी के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार को गांव सलोह की 28 वर्षीय महिला अपने पति संग घर कार्य के लिए मिट्टी लेने गई थी। वहां पर खुदाई के समय अचानक मिट्टी की पहाड़ी महिला के उपर गिर गई। जिससे महिला उसके नीचे आ गई। घायलवस्था में उसे ऊना अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि गांव सलोह की महिला की मिट्टी खोदते समय अचानक पहाड़ी की मिट्टी उस पर गिरने से उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई की जा रही है।