Follow Us:

ऊना: 42.94 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

रविंद्र |

मादक द्रव्य पदार्थों के विरुद्ध गगरेट पुलिस द्वारा छेड़े गए विशेष अभियान के तहत गगरेट पुलिस ने एक युवक को 42.94 ग्राम चरस के साथ रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है। गगरेट पुलिस ने इस सम्बंध में मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को एसएचओ ठाकुर चैन सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने क्लोह शिबवाड़ी मार्ग पर नाक लगाया हुआ था। एक युवक स्कूटी पर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। जब उसकी तलाश ली गयी तो उसके पास से 42.94 ग्राम चरस और एक पॉकेट तराजू बरामद हुआ।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त युवक काफी समय से चरस का काम करता है। एसएचओ ठाकुर चैन सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान संदीप कुमार निवासी अम्बोटा के रूप में हुई है जिसे मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।