Follow Us:

ऊना: डिप्रेशन के चलते युवक ने लगाई फांसी

रविंद्र, ऊना |

ऊना के अंतर्गत पड़ते उपमंडल बंगाणा के लखरूं में शुक्रवार को एक युवक ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लखरूं निवासी मनोज कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मनोज के पिता जगदीश चंद की मौत हो गई थी। जिसके बाद से मनोज तनाव में रहने लगा था। इसी के चलते उसने शुक्रवार को यह कदम उठा लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक लखरूं निवासी मनोज कुमार शुक्रवार सुबह घर में अपने कमरे की छत से लगे फंदे पर झूलता मिला। परिजनों ने उसे फौरन बंगाणा अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में लेकर ऊना स्थित रीजनल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मनोज कुमार पीडब्ल्यूडी में बतौर सीनियर ड्राफ्टसमैन तैनात था। वहीं पिता की मौत के गम से डिप्रेशन में चल रहे मनोज ने शुक्रवार को मौत को गले लगा लिया। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।