ऊना: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, दुकान के पास पड़ा मिला शव

<p>ऊना शहर के वार्ड 5 में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रोहित कुमार (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत किन कारणों से हुई इसका पुख्ता खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। हालांकि आरंभिक जांच में युवक की मौत का कारण नशे की ओवरडोज बताया जा रहा है। पुलिस मामले को हर पहलू से जांच रही है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार ऊना शहर के बाजार में कपड़े की दुकान करने वाले रोहित को शनिवार देर शाम अपनी दुकान के पास बेहोशी की हालत में देखा गया। जब स्थानीय लोगों ने उसे देखा तो तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदि था और इसकी मौत नशे की ओवरडोज से हो सकती है। अभी तक मौत के पुख्ता कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

9 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

9 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

9 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

9 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

9 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

13 hours ago